फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ हुक्का बार का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट के नाम हो रहा था संचालन 

Sun, 17 Jan 2021 06:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
हुक्काबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हुक्का बार पर प्रतिबंध लगने के बाद भी आजमगढ़ शहर में इसका संचालन हो रहा है। शहर और सिधारी पुलिस ने हरवंशपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई युवाओं को हिरासत में लिया है। इसमें कुछ युवतियां भी बताई जा रही हैं। पुलिस अभी कार्रवाई करने और मुख्य संचालक के फरार होने की बात कह रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने तीन माह पहले शहर के दो रेस्टोरेंटों पर छापेमारी कर हुक्का बार के संचालन में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी शहर में हुक्का बार चल रहे हैं। संचालक बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे थे। यहां नशे की चपेट में कई युवा आ रहे हैं। हुक्का बार पर  पुलिस की ये दूसरी कार्रवाई है।

विश्वकर्मा मंदिर तिराहे के सामने ब्रदर्स क्लब के नाम से रेस्टोरेंट संचालित है। इसमें ही हुक्का बार चल रहा थी। सूचना पर सिधारी के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। छापेमारी से बार में मौजूद युवक, युवतियों में हड़कंप मच गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हुक्का बार संचालक मौके से भाग निकला है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें