फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर शराब तस्करों ने किया पथराव

Thu, 24 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के नदवा गांव में मंगलवार की रात छापेमारी के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान हुए पथराव से तीन सिपाही घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी तरवां में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के संबंध में पुलिस आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, तरवां थाने के नदवा गांव निवासी रामानंद सिंह पुत्र जितेंद्र शराब तस्कर है। इसकी शह पर क्षेत्र में न केवल नकली शराब बेचवाई जाती है। बल्कि कई सरकारी ठेकों से सप्लाई की जाती है। गाजीपुर और मऊ जिले का बार्डर होने का तस्कर फायदा उठाते हैं। होली के अवसर पर यह लोग भारी मात्रा में शराब खपाने के लिए खेप मंगाए हुए हैं। 

इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तरवां रात साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी टीम के साथ रामानंद के घर पर छापेमारी की। उधर रात को पुलिस की आमद देख तस्करों ने पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान सिर और हाथ में चोट लगने से सिपाही एसराम यादव, संतोष कुमार और मनोज घायल हो गए।
विज्ञापन


रात में शोर शराबा हुआ तो ग्रामीण जुट गए और शराब तस्करों के ही समर्थन में खड़े हो गए। बात आगे बढ़ते देख पुलिस बैकफुट पर हो गई। थाने आने के बाद घायल तीनों सिपाहियों का पीएचसी तरवां में इलाज करवाया गया।

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने तहरीर देकर रामानंद सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें