फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में आग लगने से पांच लाख के कपड़े जले

Sun, 25 Oct 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में शनिवार की रात करीब नौ बजे शार्ट सर्किट की वजह से कपड़े की दूकान में आग लगने से पांच लाख रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया। घनी आबादी के बीच हुई घटना से अफरातफरी मच गई थी। अग्निशमनल दल विभाग के जवानों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लालगंज बाजार के भीरा मोड़ के पास किराए का कमरा लेकर बाजार निवासी बाबूलाल जायसवाल कपड़े की दूकान खोले हुए है। शनिवार को बाजार बंद होने की वजह से चहल-पहल नहीं थी। रात करीब नौ बजे शार्टसर्किट से बाबूलाल की दूकान में आग लग गई। भीतर से तेज धुआं और लपटें निकलने पर आसपास के लोगों का दम घुटने लगा तो वे बाहर निकलकर देखे और शोर मचाने लगे। चीखपुकार से अफरा-तफरी मच गई।

कुछ लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति बंद कराए और पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी की सूचना पर अग्निशमन दल के जवान पहुंचे और अथक प्रयास कर आग पर काबू पाए। बाबूलाल ने बताया कि अच्छी कमाई की वजह से उधार लेकर उसने जल्द ही माल भराया था। अब कर्ज का क्या होगा।
विज्ञापन


मड़ई में लगी आग, किशोरी झुलसी : रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जहां मड़ई सहित भीतर रखे गए करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं, आग बुझाने के चक्कर में किशोरी झुलस गई। उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।

महुला गांव निवासी रामबचन रविवार को कहीं बाहर गया हुआ था। जबकि अन्य लोग मेला देखने गए थे। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी बबीता मौजूद थी। शाम करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रामबचन की मड़ई में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर बबीता ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। लोग जब तक आग की इस घटना पर काबू पाते कि मड़ई सहित भीतर रखे गए करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।

 आग बुझाने के चक्कर में बबीता झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर रामबचन पहुंचा और बेटी को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया है। इस घटना के बाद रामबचन का परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें