फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट की घटना को मामूली धाराओं में किया तरमीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिसातखाना में दिनदहाड़े व्यापारी के साथ मारपीट कर नकदी और सोने की चेन लूट के मामले मेें पुलिस पर पीड़ित व्यापारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ कई व्यापारी एसपी से मिले। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यापारी पदमकांत जैन 18 अप्रैल को जब बिसातखाना स्थित साड़ी की दुकान खोल रहे थे। आरोप है कि तभी स्थानीय दुकानदार फईम, मोहसिन, सानाउल्लाह, सारुल, ताहिर, तारिक, इरफान, पन्नू, गौरव, नीतू, शकील के दोनों पुत्र और अन्य लोगों ने लाठी डंडा, सरिया से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


इस दौरान पदमकांत के गले में पड़ी सोने की चेन, डेढ़ लाख रुपयों से भरा थैला भी लूट ले गए थे। मामला दो संप्रदाय के व्यापारियों के बीच होने के चलते पुलिस ने मामले को डकैती की धाराओं में दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पीड़ित व्यापारी चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता और अन्य व्यापारियों के साथ एसपी राजेश एस से मिले। उन्हें बताया कि विवेचक ने आरोपी पक्ष से साठगांठ कर दिनदहाड़े लूट के मामले को मामूली धाराओं में तरमीम कर दिया है। इससे आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाएगी। आरोप लगाया कि पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन, नकदी भी अभी तक बरामद नहीं की है। व्यापारियों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें