फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला काटकर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा चौराहे पर स्थित एक व्यक्ति के बंद मकान का ताला गैस कटर से काटकर शनिवार की रात भीतर घुसे चोर 50 हजार रुपये नगदी सहित दो लाख रुपये मूल्य का सामान और आभूषण ले गए। रविवार की सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित डा. दयाशंकर यादव कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के निवासी हैं। उनका एक विद्यालय भी चलता है। दयाशंकर सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा चौराहे पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। 15 मार्च को हुए एक हादसे में दयाशंकर के पैर में फैक्चर आ जाने से वह मकान में ताला बंद कर घर चले गए हैं। इधर शनिवार की रात चोर सुनसान माहौल पाकर बंद मकान का ताला गैस कटर से काटकर भीतर घुस गए और 50 हजार रुपये नगद, दो लैपटाप सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का गहना और सामान चुरा लिया। पड़ोसियों के जरिए रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दयाशंकर भागकर मकान पर पहुंचे। चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें