सरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर के पुलिस बुथ के पास बुधवार की शाम बाइक से ठेला में टक्कर लगने से नाराज दूकानदार ने हमलाकर बाइक सवार दो युवकों का सिर फोड़ कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भेजवा दी।
घायलों में अनामुल्ला (32) पुत्र अलीकदर और मो. कैफ (26) पुत्र स्व. मो. बाबर सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव के निवासी हैं। बुधवार की शाम दोनों एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। सरायमीर पुलिस बुथ के पास इनकी बाइक एक फल ठेला से टकरा गई। जिससे नाराज दुकानदार ईंट पत्थर मारकर इन दोनों को घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव उत्पन्न हो गया। हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत हो गया।