फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे के सुंदरीकरण में लगाया गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र मुबारकपुर के पुरारानी मुहल्ला निवासी सादिक जफर पुत्र स्व.अमीन ने जन सूचना के आधार पर चेयरमैन डा. शमीम पर पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर 81.77 लाख रुपया गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

साजिद ने बताया कि जिस पोखरे का सुंदरीकरण किया जाना दिखाया जा रहा है उसकी सीढिय़ां पहले थी। इस पर सिर्फ प्लास्टर कराकर धन का गबन किया गया है। पोखरे में 7.25 लाख रुपये के फौहारे को लगाया जाना दिखा गया है, जब कि इतनी बड़ी धनराशि का खर्च होना असंभव है। इसी प्रकार मुहल्ला पुरानी बस्ती में उस्मान कंपाउंडर की दूकान के पास और मुहल्ला पुरारानी बस्ती में सइदुल्लाह सट्टी वाले के घर के पास की प्रति टंकी की लागत 1.85 लाख रुपया दिखाई गई है। जब कि पुरारानी की टंकी कुंए पर बनी है। उस पर इतना धन खर्च होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें