फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामला उठाने के बाद संजय को धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा नेता एवं एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने धर्मशाला थाने में स्मार्ट सिटी का टेंडर दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के कथित मामले में एक मंत्री पर निशाना साधा है। संजय ने कहा कि धर्मशाला थाने में पंचकूला के ठेकेदार आशीष वालिया नाम के शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा है कि उसे पंचकूला निवासी कमल अत्री ने हिमाचल सरकार के एक मंत्री से पहचान होने का हवाला देकर टेंडर दिलाने की बात कही थी। मामला उठाने के बाद अब उन्हें कुछ लोग धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि आशीष के अनुसार उसे कमल अत्री ने टेंडर दिलाने के लिए मंत्री के डीओ लेटर और हस्ताक्षरों वाला दस्तावेज भी दिखाया है। अब मंत्री क्यों कह रहे हैं कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर ऐसा है तो मंत्री को उनके पद, उनके डीओ और हस्ताक्षर का दुरुपयोग करने वाले के खिलाफ खुद थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए थी। लेकिन, यहां हुआ उल्ट। ठगी का शिकार ठेकेदार को खुद थाने में जाकर एफआईआर करवानी पड़ी। संजय ने सवाल किया है कि मंत्री, कमल अत्री और आशीष वालिया के क्या संबंध हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के पैसे का भी दुरुपयोग हो रहा है। वे राज्यपाल से मामले की जांच के लिए मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें