फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानदार को नहीं आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के परसना तालाब के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल हुए दूकानदार को दूसरे दिन रविवार की शाम तक होश नहीं आया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। दूकानदार से पूछताछ न हो पाने से पुलिस को घटना के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम बाजार निवासी मोहन का बेटा सुनील की सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा बाजार में बक्से की दूकान शनिवार की शाम सुनील अपनी दूकान बंद कर घर आ रहा था। जैसे ही वह ऊंची गोदाम के पास पहुंचा कि परसना तालाब के पास शौच के बाद जैसे ही उठा तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और सुनील को गोली मार दी। उसने फोन कर डायल 100 कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रविवार की देर शाम तक सुनील को होश नहीं आया था। उधर घटना के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए सुनील के घर वालों से पूछताछ की लेकिन उनसे कोई मदद नहीं मिल सकी। ऐसे में पुलिस को जब तक घटना के प्रमुख कारण की जानकारी नहीं हो सकेगी। आरोपियों को पकडना मुश्किल है। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि सुनील के पिता मोहन की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय गिरीशचंद्र सेठ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें