फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में पुलिस सामुदायिक योजना, बढ़ रहे अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर नागरिक कल्याण समिति की बैठक पांवटा साहिब में आयोजित की गई। अध्यक्ष राजेंद्र मोहन रमौल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पांवटा शहर की समस्याओं पर मंथन किया गया।
राजेंद्र मोहन रमौल ने कहा कि ग्रीवेंसिस कमेटी व पुलिस सामुदायिक योजना निष्क्रिय साबित हो रही है। शहरी क्षेत्र में सड़क हादसे, चैन स्नेचिंग, चोरियों समेत कई आपराधिक वारदातें हो रही हैं। इससे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एमएल गुप्ता, सीएम मधुर, बीपी भारद्वाज, विजयपाल सिंह चौधरी, एनडी सरीन, एमएल अग्रवाल व एनएन खतरी ने कहा कि पांवटा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे यहां हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। इन संपर्क मार्गों पर हादसों का खतरा बना रहता है। सरकार ने नोटिफिकेशन करके ग्रीवेंसिस कमेटी व पुलिस सामुदायिक कमेटी का गठन किया है लेकिन यह कमेटियां निष्क्रिय हैं। इन दोनों कमेटियों का नवीनीकरण किया जाना जरूरी है जिससे क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर सिरमौर नागरिक कल्याण समिति पांवटा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
---ठंडे बस्ते में पुलिस सामुदायिक योजना, बढ़ रहे अपराध
निष्क्रिय साबित हो रही पुलिस सामुदायिक योजना : रमौल
सिरमौर नागरिक कल्याण समिति की पांवटा में बैठक आयोजित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें