फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकार महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। महिला की तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाल ने आरोपी गिरफ्तार कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ हरैया गांव निवासिनी किरण वर्मा पत्नी राममिलन सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही बालकिशुन ने मेरे पति को सीआईएसएफ में और मुझे बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 अक्तूबर 2015 को तीन लाख 10000 रुपये लिया और बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद में मांगी। पीड़िता ने बताया कि काफी दिन बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो बलिराम से रुपये वापस करने की मांग की गई। लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई और पंचायत के दौरान उसने खाते में रुपया देने के लिए कहा। लेकिन अभी तक न तो पैसा दिया ना ही अन्य कागजात वापस किए। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में जीयनपुर थाने में बलिराम के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें