फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के जिलामंत्री हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के लिए फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामाशीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएचसी प्रभारी दूषित मानसिकता से ग्रसित हैं। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ गलत दुष्प्रचार कर शासन को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी पद पर रहते हुए एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस तरह से सरकार की आलोचना करना गलत है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का सीएचसी प्रभारी द्वारा सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। द्वेष की भावना से जनता के बीच सरकार की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया है। प्रतिनिधिमंडल में अनिरूद्ध सिंह, जगत नारायण गौड़, विवेक सिंह सोनू, प्रभाकर राय, लालचंद यादव, श्रीराम यादव, रविशंकर, विजय यादव, निवास पांडेय, हरिहर प्रसाद, राधेश्याम, अंजेश गोंड आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें