फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तीन बदमाशों ने युवक को तमंचा सटाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय युवक बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

पीड़ित संजय कुमार पाठक पुत्र शीतला प्रसाद पाठक महराजगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव का निवासी है। संजय मंगलवार को परशूरामपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक से 20 हजार रुपये निकाला। रुपये को थैले में रखकर वह साइकिल से घर जाने लगा। जैसे ही रग्घूपुर गांव में स्थित डिग्री कालेज के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाश संजय के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। संजय ने महराजगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें