फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर पलटने से हजारों लीटर डीजल रोड पर बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी-शाहगंज रोड पर शुक्रवार को डीजल से भरा टैंकर पलट गया। खबर लगते ही लोगों में बाल्टी और गैलन में डीजल भरने की होड़ लग गई। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची पर सुरक्षा का प्रबंध किए बगैर मौका मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में लगभग चार बजे शाहगंज की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रहा डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही ड्राइवर और खलासी भाग निकले। पलटे हुए टैंकर की टंकी में छेद हो गया था जिससे डीजल सड़क पर बहने लगा था। इसकी सूचना आसपास के गांवों में पहुंची तो बड़ी संख्या युवक, महिलाएं और बच्चे डीजल बटोरने के लिए डिब्बा, बर्तन आदि लेकर मौके पर पहुंच गए । सड़क पर बह रहे डीजल को बटोरने के लिए छीनाझपटी की सी स्थिति हो गई थी। कोई सड़क पर बह रहे डीजल में कपड़ा भींगा कर उसे बाल्टी में निचोड़ रहा था तो कोई छोटी गिलास और अंजुरी से ही तेल बटोर रहा था। डीजल बटोरने में सड़क से गुजर रहे कुछ चार पहिया वाहनों के लोग भी पीछे नहीं रही। इस बीच किसी ने डायल 100 पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची पर सुरक्षा का कोई प्रबंध किए बिना ही मौका मुआयना करके वापस चली गई। टैंकर पलटने और डीजल बटोरनेवालों की भीड़ के चलते शाहगंज रोड पर जाम लग गया था। इस दौरान लगभग एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें