फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने गमछे से गला कसकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी(आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव में 27 जून को हत्या कर बाकरे के खेत में फेंकी गई युवती नीलम यादव की लाश के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने उसके हत्यारोपी को बाबा ढापे से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी नीलम से प्रेम करता था। उसकी शादी कहीं और हो जाने के बाद से नाराज था। 25 जून को आरोपी ने नीलम को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दो दिनों तक लाश छिपाए रखा। बाद में उसके घर के पास फेंक दिया। ताकि उस पर किसी का शक न हो।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महातम यादव पुत्र स्व. राजनाथ यादव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर गांव का निवासी है। वह नीलम से प्रेम करता था। नीलम की शादी कहीं और हो जाने से नाराज था। 25 जून की रात महातम नीलम को मिलने के लिए बुलाया और गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। दो दिनों तक उसकी लाश छिपाए रखा। बाद में उसके घर के पास बाजरे के खेत में लाकर फेंक दिया। ताकि किसी को उस पर शक न हो। 27 जून को नीलम की लाश बरामद हुई। तभी से पुलिस घटना के खुलासे में जुटी हुई थी। नीलम को काल डिटेल से पता चला कि महातम उससे आखिरी बार फोन किया था। पुलिस जब महातम के घर पहुंची तो वह फरार था। पुलिस का शक और गहरा गया और महातम की तलाश शुरू हो गई। शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो पुलिस बाबा ढाबे के पास छापेमारी कर महातम को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस महातम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें