फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से 1.10 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। बैंक से रुपये निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे बैंक मित्र से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। कप्तानगंज थाने के पासीपुर नहर पुलिया पर शुक्रवार की दोपहर हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की निशानदेही पर पुलिस देेर शाम तक बदमाशों की तलाश में लगी रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित बैंक मित्र रमेश यादव पुत्र झिनकू कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव का रहने वाला है। वह मोलनापुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। यहां से रमेश आसपास गांव के लोगों का रुपये उनके खाते में जमा करता और निकाल कर देता है। शुक्रवार को भी रमेश बाइक से बूढ़नपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक से 1.10 लाख रुपये निकाला और दुकान की ओर से चल दिया। जैसे ही वह आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर पासीपुर नहर पुलिया के पास पहुंचा पीछे से दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रमेश की बाइक रोकवा ली और कनपटी पर तमंचा सटाकर 1.10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विमलेश मौर्य ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। बदमाशों की धर पकड़कर के लिए पीड़ित रमेश की निशानदेही पर बदमाशां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें