घास काटने को लेकर दबंग ने किसान को मारी गोली
गोंडा। थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में घास काटने को लेकर गांव के एक दबंग ने किसान को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को अयोध्या हास्पिटल रेफर कर दिया गया। इस घटना में कोतवाल बीपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना है पर अभी तहरीर नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव के अहिरनटाड़ी मजरा निवासी किसान रामबरन एक खेत में घास काट रहा था कि तभी गांव का एक व्यक्ति वहां आ पहुंचा और घास काटने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
जब तक किसान कुछ समझाता तब तक दबंग व्यक्ति ने किसान के उपर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे किसान आवाज की दिशा में दौड़े तो देखा कि उनके मजरे का किसान रामबहोर खेत में पड़ा चिल्ला रहा था।
तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी पर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक गांव वाले घायल को लेकर जिला हास्पिटल अयोध्या चले गये।
इस घटना के बाबत कोतवाल बीपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है पर अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी अभी घायल के परिवार वाले दवा कराने ले गये है।