आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों बैठक हुई। एक बैठक संघ के सभागार में महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दी तहसील बार निजामाबाद के अधिवक्ता मोहम्मद आजम और उनके पुत्र पर हुए प्राणघातक हमला और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन बिजनौर जनपद के अधिवक्ता बलवंत सिंह पर हुए प्राणघातक हमले का विरोध स्वरूप पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। संचालन संघ के मंत्री अजय सिंह ने किया। इसी प्रकार सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने मोहम्मद आजम और उनके पुत्र तथा बलवंत सिंह पर हुए हमले की निंदा की गई। बैठक का संचालन संघ के मंत्री अनीस अहमद ने किया।
इसी क्रम में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सदस्यों ने अध्यक्ष सूबेदार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में निजामाबाद बार के अधिवक्ता मोहम्मद आजम और पुत्र के ऊपर हुए प्राणघातक हमला और बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन बिजनौर जनपद के अधिवक्ता बलवंत ङ्क्षसह पर हुए प्राणघातक हमले का विरोध जताया। साथ ही कुशीनगर में स्कूल बस की ट्रेन से हुई टक्कर में 13 बच्चो की हुई मौत पर दुख प्रकट किया। अधिवक्ताओं ने मृत बच्चों के अभिभावकों को तत्काल पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है। बैठक का संचालन मंत्री शमशाद अहमद ने किया।
इनसेट
न्यायिक कार्य बहिष्कार 15वें दिन भी जारी
मेेंहनगर। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को संघ भवन में रविन्द्रनाथ सिंह अध्यक्षता में हुई। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि एसडीएम और तहसीलदार के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। राजनाथ यादव ने कहा की उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के स्थाननांतरण पर प्रशासन मूक दर्शक बना है। राजबाहादुर सिंह, जयनारायण सिंह, बीके सिंह, अनिल कुमार वर्मा, अशोक यादव, अशोक सिंह आदि रहे। वहीं, लालगंज, निजामाबाद और मेंहनगर तहसीलों में अधिवक्ताओं की हड़ताल से समर्थन में गुरुवार को फूलपुर अधिवक्ता संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी बार संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में बैठक की। दो दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर इकबाल अहमद, रामनारायण यादव, पिसी लाल, इंदुशेखर पाठक, महेन्द्र यादव, इश्तियाक अहमद, रामपलट, सयैद शमीम काजिम थे।