फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज बाजार में 21 जुलाई की शाम एक किशोर ठेला चालक की पीटकर हत्याकर फरार होने वाले आरोपी को मंगलवार की सुबह कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंदुरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ठेला के किराए के विवाद में उसने किशोर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णानंद गुप्ता उर्फ मेटी पुत्र गुरुप्रसाद है। वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरापिपरी गांव का निवासीहै। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी सूरज निषाद (15) पुत्र सूबेदार के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए सूरज निषाद ठेला चलाता था। जबकि आरोपी कृष्णानंद इसी के साथ ठेला चला रहा था। इनके बीच ठेला के किराए को लेकर विवाद हुआ। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। 21 जुलाई की देर शाम कृष्णानंद शराब के नशे में था और सूरज को देखने के बाद उससे दोबारा झगड़ा करने लगा।

बात-बात में ही कृष्णानंद लात, घूसों से पीटकर सूरज को घायल कर दिया। बाजार के लोगों ने मामले में बीच- बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। झगड़ा खत्म होने के बाद सूरज घर गया और खानाखाकर सो गया। सुबह परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे तो मरा पड़ा था। सूरज की मौत के बाद उसके पिता ने थाने में कृष्णानंद के विरुद्ध मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा को सौंपी गई थी। मंगलवार की सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने कृष्णानंद को मंदुरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें