फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवानपुर मंझरिया थाना आलापुर जिला अंबेडकर नगर से साइकिल से रात 11 बजे आजमगढ़ आ रहे सिक्योरिटी गार्ड को कंधरापुर थानाक्षेत्र के मंदुरी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घायल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रामध्यान पाठक (36) पुत्र श्रीदेव निवासी भगवानपुर मंझरिया थाना आलापुर जिला अंबेडकर आजमगढ़ में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। कोलघाट में वह किराये पर मकान लेकर रहता है। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर अंबेडकरनगर गया था। गुरुवार को वो अंबेडकरनगर से साइकिल से ही आजमगढ़ आ रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र मंदुरी में उसकी साइकिल रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगो ने वहां पहुंचकर और पुलिस को सूचना दी। घायल को गंभीर हालात में शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें