फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एबुलेंस चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर/बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासिन गांव के पास रविवार की शाम हुए दो सड़क हादसे में 108 नंबर के एबुलेंस चालक और वृद्ध की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए ।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी मनीष यादव (30) पुत्र नेबूलाल बलिया जिले में 108 नंबर एबुलेंस का चालक था। वह रविवार को छुट्टी लेकर अपनी बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक से उसकी बाइक में टक्कर लग जाने से वह घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। मनीष यादव एक बेटे का पिता था। इसीक्रम में तरवां थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी दीपचंद राजभर (65) रविवार की शाम अपनी साइकल से कहीं जा रहा था। जबकि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी अजय चौहान (28), चंद्रिका चौहान (24) और सिकंदर चौहान (26) एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव के पास अनियंत्रित बाइक से साइकल में टक्कर लगने से चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि वृद्ध की मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत दीपचंद राजभर की पहचान सोमवार को थाने पहुंचे उसके इकलौते बेटे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें