फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर फेंकी मिली अधेड़ की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के सिवान में सडक़ के किनारे रविवार की सुबह हत्याकर फेंकी हुई अधेड़ की लाश मिली। पुलिस ने लाश की पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। साथ ही पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास होगी। वह सफेद फूल शर्ट, बनियान, पैंट और नीले रंग की अंडरवीयर पहने हुए है। पैर में एक्शन का जुता है। शव की दशा देखने के बाद लग रहा कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। हत्या करने के बाद लाश को किसी भूसे वाले घर में छिपाकर रखा गया था। जिसे बाद मे रात होने पर यहां लाकर फेंका गया है। देवगांव-मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित कलीचाबाद गांव के सिवान में सडक़ के किनारे जहां अधेड़ की लाश पड़ी थी। वह स्थान सूनसान है। घटना स्थल से कुछ ही दूर पर जौनपुर जिले की तरफ जाने वाली सडक़ भी है। रविवार की सुबह लाश मिलने की सूचना पर कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा। अभी शिनाख्त नहीं हुई है। देखने से लगा रहा कि गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें