फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ात्र की मौत, हत्या का आरोप, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर गांव में स्थित दोस्त की बहन के घर गए छात्र रोहित बिंद (21) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंबारी चौक पर सडक़ जाम कर दिया। चक्का जाम होने से आजमगढ़-लखनऊ प्रमुख मार्ग करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर एसडीएम फूलपुर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और बल का प्रयोग करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जाम समाप्त कराया। रोहित के पिता ने उसके दोस्तों संदीप और सूरज के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गोबरहा गांव निवासी रोहित बिंद (21) पुत्र त्रिभुवन चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह बीए का छात्र था। रोहित के मित्र संदीप बिंद की बहन का घर फूलपुर कोतवाली के बक्सपुर गांव में है। बुधवार को उसके घर तेरही होने पर रोहित अपने मित्र संदीप, सूरज के साथ बक्सपुर गया हुआ था। भोजन के बाद रात को सोते समय उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर रोहित के पिता मौके पर पहुंचे। वहां उसके सिर में गंभीर चोट थी। रोहित के पिता त्रिभुवन ने संदीप और सूरज पर हत्या का आरोप लगाया। गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंबारी चौक पर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आजमगढ़-लखनऊ और अंबारी-अहरौला मार्ग पर यातायात ठप हो गया। गुरुवार की सुबह पौने आठ बजे प्रमुख मार्गों पर यातायात ठप होने की सूचना पर एसडीएम फूलपुर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें