फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान और बंद मकान से नगदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा में स्थित इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात भीतर घुसे चोरों ने तीन लाख रुपये नगद और साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। जबकि इसी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के अलीनगर मुहल्ले में बंद मकान में नकब लगाकर घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान में चोरी करने का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बा निवासी कुंदन जायसवाल की इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान है। कुंदन को किसी व्यापारी को तीन लाख रुपये देने थे। इसलिए वह दुकान में रुपये रखकर रात को घर चला गया। रात को चोर कुंदन के दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और काउंटर में रखा तीन लाख रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रानिक सामान चुरा लिया। चोरी का पूरा घटनाक्रम उसके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसी क्रम में देवरिया जिले के रहने वाले रमेश हलवाई को नगर पंचायत अजमतगढ़ के अलीनगर मुहल्ले में नेवासा मिला है। कुछ दिन पूर्व रमेश के परिवार के सदस्य देवरिया चले गए इसलिए मकान में ताला बंद था। रात को चोर रमेश के मकान में पीछे से नकब लगाकर घुसे और करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर रमेश ने थाने में तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें