आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया है कि वे अवैध अतिक्रमण को हटाएं यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। वह शनिवार को सिधारी थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवाद वेे अपने स्तर से निपटाएं। यदि गंभीर मामला हो तो तहसील स्तरीय टास्क फोर्स को सूचित करें। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि भूमि संबंधी जो मामले निपटाए गए हैं। उसमें दो बजे से पुलिस के साथ टीम भेजकर मौके पर नापी कर चिह्नांकन करा दें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक तारिक मोहम्मद, एसडीएम प्रशांत कुमार, सीओ सच्चिदानंद, थानाध्यक्ष सरिता सिंह आदि उपस्थित थे।