फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई तक फैला हुआ है इनका नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली टैक्सी स्टैंड पर गुरुवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर चोरों का नेटवर्क पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि मुंबई तक फैला है। दोनों चोर रेकी करते हैं, बाद में अपने गिरोह के दूसरे सदस्यों से घटना को अंजाम दिलवाते हैं। खास बात ये कि एक जिले में चोरी के लिए दूसरे जिले के नए लड़कों जिनका पुलिस रिकार्ड नहीं होता, उन्हें लगाते हैं। पुलिस इनका नेटवर्क खंगाल रही है।
विज्ञापन

मऊ के सरायलखंसी के अमारी गांव के रहने वाले गिरफ्तार किए गए चोर धीरेंद्र पाठक और उसके भाई पवन पाठक ने घोरठ गांव निवासी रमेश पांडेय के घर से नवंबर 2018 में 35 हजार रुपये और आभूषण के साथ-साथ मोबाइल भी चुनाया था। कुछ दिनों तक ये मोबाइल बंद रहा। बाद में इसे चालू कर दिया गया। पुलिस इस मोबाइल का लगातार लोकेशन ले रही थी। इसके जरिये इन दोनों को गिरफ्तार करने में मदद मिली। प्रभारी निरीक्षक सिधारी के मुताबिक ये दोनों भाई इससे पहले मुंबई में चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इनके गिरोह के सदस्य पूर्वांचल के अन्य जिलों में फैले हुए हैं। चोरी के मामलों में खासतौर से उन नए लड़कों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका पुलिस में कोई रिकार्ड न हो। ऐसे लड़कों की मदद से एक जिले के सदस्यों से दूसरे जिले में घटनाओं को अंजाम दिलवाते हैं। ताकि पुलिस को इसकी भनक न लग सके। इनके गिरोह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो आरटीओ दफ्तर में घूमकर दलाली भी करते हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक इन चोरों के तार पूर्वांचल के अलावा मुंबई तक जुड़े हुए हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े हर पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। जल्द ही कुछ और चेहरों के बेनकाब होने और बड़ी घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें