युवती के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली महिपालपुर निवासी युवती ने एक युवक पर मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने और परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस सेक्टर-51 ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी युवती अपनी मां के साथ गुरुग्राम में किराये पर रहती है। कुछ दिन पहले उसकी मां के मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने कॉल किया था। विरोध करने पर आरोपी अश्लील संदेश भेजने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके मोबाइल पर भी कई आपत्तिजनक संदेश भेजे। जिस पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। महिला थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----