फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु लादने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के सारैन गांव में गुरुवार की सुबह पशु लादने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष अन्य का यहीं पर इलाज चल रहा।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद शाह (30), शाहिद (28) तथा दूसरे पक्ष से मोहम्मद तबरेज (38), मो. वसीम (40), मो. राहुल (28), शाहजहां (30), अलीमुनिशा (55) हैं। यह लोग अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव के निवासी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग आवारा पशुओं को इकट्ठा करते हैं। काफी संख्या में पशु होने पर उन्हें वाहनों पर लादकर सप्लाई कर देते हैं। पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी है। बावजूद इसके अब तक इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार की अलसुबह एक पक्ष पिकअप में पशुओं को लाद रहा था, जबकि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडा, फावड़ा से मारपीट और ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें यह सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग मामले में बीचबचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य पांच लोगों का वहीं पर इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें