फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की पोखरे के भीटे पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव में मंगलवार की सुबह घर से लातपा हुए युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके हाथ और पैर में चोट और खरोंच के निशान थे। इसी आधार पर परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मृत युवक मो. राशिद (26) पुत्र कमरुद्दीन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था। बताया जाता है कि मो. राशिद सोमवार की रात घर से कहीं जाने के लिए निकला। इसके बाद दोबारा घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक राशिद के घर न आने पर परिवार के लोग उसकी तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह मो. राशिद की लाश गांव के पोखरे के भीटे पर पड़ी थी। गांव के लोग पोखरे की तरफ गए तो राशिद की लाश देखकर शोर मचाया। जानकारी होने पर राशिद के घर वाले भी पहुंच गए और पहचान कर पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि राशिद के पैर और हाथ में चोट और खरोंच के निशान थे। इसी चोट के निशान पर परिवार के लोग हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें