फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट कर लूटी नगदी और चेन

विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी अधिवक्ता और उनके भाई और पड़ोसी के साथ मारपीट कर नकदी और सोने की चेन लूट ली गई। हमलावर फायरिंग करते हुए नगला छेड़ी के प्रधान की बोलेरो में बैठ कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर कालोनी में रहने वाले सर्वेंद्र यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। सोमवार शाम को वह घर पर थे। आरोप है कि तभी नगला छेड़ी के ग्राम प्रधान की बोलेरो में सतीश यादव, विपिन, नितिन, दीपक और चार अन्य लोग वहां आए। सभी के हाथ में असलाह व सरिया आदि थी।

आते ही इन लोगों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दिया। जब भाई और गांव निवासी आशीष बचाने दौड़े, तो उन्हें भी सरिया से पीट कर घायल कर दिया। आशीष के गले में पड़ी सोने की चेन और अधिवक्त की जेब से पांच हजार रुपये लूट लिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर जब कालोनी के लोग जमा होने लगे तो हमलावर फायरिंग करते हुए बोलेरो में बैठकर भाग गए। घटना के बाद अधिवक्ता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें