फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार के ईनामी बदमाश ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी बदमाश ने किया सरेंडर
विज्ञापन

आजमगढ़। कुख्यात डी-9 गिरोह का 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश बुधवार को पुलिस के बढ़ते दवाब और भय के चलते अदालत में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गयासुद्दीन पट्टी गांव निवासी नूरुलएन पर जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नूरुलएन ज्यादातर सरायमीर थाना क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देता था। हत्या और लूट के कई मामलों में फरार चल रहे नूरुलएन पर एडीजी वाराणसी की तरफ से 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। नूरुलएन पर ईनाम की राशि बढ़ाए जाने के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए मंगलवार की रात उसके घर पर पहुंची लेकिन नूरुलएन घर पर मिला नहीं। पुलिस की दबिश के दूसरे दिन बुधवार को नूरुलएन ने अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस नूरुलएन से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नूरुलएन कुख्यात डी-9 गिरोह का सदस्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें