फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के छापे में करोड़ों की हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के छापे में करोड़ों की हेराफेरी
विज्ञापन


-बृहस्पतिवार को भी दवा व्यवसायी के यहां से लाई गई फाइल खंगाली गई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मेरठ रोड स्थित दवा व्यवसायी के यहां आयकर विभाग के छापे में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का अंदेशा है। वहीं आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी दवा व्यवसायी बीएस त्यागी के यहां बुधवार की सुबह दस बजे से लेकर देर रात तक आयकर विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई के बीच टीम ने करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही फैक्ट्री की कमाई भी छिपाने की आशंका जताई है। इसके अलावा फार्म हाउस की कोई बुकिंग भी कागजों में नहीं दर्शाई गई है। फाइल लेकर अधिकारी कार्यालय जरूर आ गए, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक अपने ऑफिसों में बैठकर वह फाइलों को खंगालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छापामार कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यापारी भी सकते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जल्द शहर के कई व्यापारियों के यहां छापे की आशंका है। पूरे मामले को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें