छह वर्षीय चचेरी बहन से किया बलात्कार
फरिहां (आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बुधवार की शाम अपनी चचेरी छह वर्षीय बहन से बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। जबकि परिवार के लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवा दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक बुधवार को बाजार गया हुआ था। शाम करीब चार बजे वह बाजार से घर लौटा। घर में अकेली अपने छह वर्षीय चचेरी बहन को वह एक कमरे में ले गया और बलात्कार किया। बच्ची जब बेहोश हो गई तो आरोपी फरार हो गया। परिवार के लोग बालिका को खोजते हुए कमरे में पहुंचे और उसे बेहोशी हाल मेें देखकर सन्न रह गए। उसके कपड़े खुले हुए थे। घर वालों ने बालिका के चेहरे पर पानी का छींटा मारा तो उसे होश आया। होश आने पर उसने घटनाक्रम बयां किया। उधर घर वालों के आते ही आरोपी युवक फरार हो गया। परिवार के लोग बालिका को लेकर निजामाबाद थाने पहुंचे और तहरीर दी। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।