बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास बुधवार की रात अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
मृत युवक पुतकारी यादव (40) पुत्र श्यामबिहारी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी था। चार भाईयों में छोटा पुतकारी की शादी नहीं हुई थी। वह घर पर रहकर खेतीबारी का काम करता था। बुधवार को वह बाजार गया हुआ था। रात करीब साढ़े आठ बजे बाजार से पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के पास पहुंचा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिवार के लोग पुतकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
वहीं अतरौलिया, तहबरपुर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में रामपति (60) पत्नी सुरई अतरौलिया थाने के जगदीशपुर गांव की रहने वाली है। वह बुधवार की शाम को बाजार से पैदल घर लौट रही थी। सिकंदरपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गई। इसी क्रम में तहबरपुर थाने के ददरा गांव निवासी साधना (45) पत्नी अनिल बुधवार की शाम को बाजार से अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। तहबरपुर बाजार में स्कूटी पलटने से घायल हो गई। इसीक्रम में जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर गांव निवासी रमावती देवी (50) पत्नी दूधनाथ बुधवार की शाम को निरुद्दीनपुर गांव के पास सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई।