लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की रात छत के सहारे भीतर घुसे चोर 64 हजार रुपये नगद और करीब चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। इस दौरान जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे। उस कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। गुरुवार की सुबह किसी तरह से परिवार के लोग बाहर निकले। चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी।
पीड़ित मुन्नू पुत्र निजामुद्दीन देवगांव कोतवाली के सोफीपुर गांव के निवासी हैं। बुधवार की रात मुन्नू अपने मकान के बरामदे में सोया हुआ था। जबकि पत्नी रेहाना बच्चों के साथ मकान के भीतर एक कमरे में सोई हुई थी। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते मकान में उतरे। जिस कमरे में रेहाना बच्चों के साथ सो रही थी। उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। अन्य कमरों का ताला तोड़कर अटैची, बक्सा आलमारी में रखा हुआ 64 हजार रुपये नगद और करीब चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। गुरुवार की भोर में बेटे आफताब पेशाब करने उठा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। वह शोर मचाते हुए पिता को बुलाया, लेकिन वह नहीं उठे तो पड़ोसी को फोन कर बताया। किसी तरह से लोग मकान के भीतर जाकर दरवाजा खोला तो पत्नी और बच्चे मकरे से बाहर निकल सके। मुन्नू के मुताबिक चोरी गए आभूषणों में हार, सोने का चेन, कंगन, चुड़ी आदि शामिल है। मुन्नू ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी।