फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पहले अपहृत छात्रा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र अपहृत छात्रा को पुलिस ने पांच दिन बाद आजमगढ़ रोडवेज से बरामद कर लिया। 11 वर्षीय छात्रा 26 मार्च को रोहुवार स्थित स्कूल गई थी। इस दौरान स्कूल से वो गायब हो गई। थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसआई अश्विनी मिश्रा ने पांचवें दिन अपहृत लड़की को आजमगढ़ रोडवेज से बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया कि उसको बगल के गांव के ही एक युवक नौकरी का झांसा देकर चित्रकूट ले गया। वहां पर रौनापार थाना क्षेत्र की ही एक महिला स्वास्थ्य विभाग में है। वहां पहले से ही चार दर्जन से अधिक लड़कियां थीं। छात्रा ने बताया कि जॉब करने के नाम पर मुझसे 25 हजार मांगा गए। नौ हजार मेरे पास थे तो दे दिए। इसके बाद मुझे लाकर आजमगढ़ छोड़ दिया गया। छात्रा ने बताया कि चित्रकूट में अवैध रैकेट चलाया रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें