ठेकमा । बरदह थाना क्षेत्र के भैसकुर गांव में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के दलित आक्रोशित हो गए और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार लालगंज और सीओ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
प्राइमरी स्कूल भैसकुर के बगल में चबूतरा बनाकर डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। जहां गांव के दलित सुबह शाम बैठते हैं। शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। शनिवार की सुबह ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर तहसीलदार लालगंज कृष्णदत्त तिवारी और सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद बरदह और गंभीरपुर थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस अपने खर्च से नई प्रतिमा लगवा दी। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।