फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के आभूषण, रुपये, मोबाइल और तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने चोरों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में विजय सोनकर शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर मुहल्ले का निवासी है। वह गत दिनों शहर के रहमत मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर तीन जोड़ी पायल चुरा लिया था। शुक्रवार को पुुलिस मुखबिर की सूचना पर विजय सोनकर को बमबम बाबा की कुटी से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का तीन पायल बरामद हुआ। इसीक्रम में दूसरा चोर फरुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया रहमानपुर गांव निवासी राजवीर सिंह है। इसे डीएवी बंधे से गिरफ्तार किया गया। राजवीर के पास से 15 हजार रुपये नगद और एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। राजवीर नौ जून को अपने एक साथी संग सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय राय के बाइक की डिग्गी से शहर के शंकर जी मूर्ती के पास से 1.70 लाख रुपये चुरा लिया थ्रा।
विज्ञापन

इसीक्रम में तीसरा चोर कृष्ण प्रताप सिंह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के शिया बस्ती का रहने वाला है। कृष्ण प्रताप नौ मई की रात पुलिस के फालोअर अजीत पाल से दो मोबाइल छीन लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने कृष्णपाल को रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें