फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर फेंकी मिली युवक की अर्धनग्न लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पवई। मंगलवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकले युवक की अर्धनग्न लाश बुधवार की सुबह पवई थाना क्षेत्र के अड़िचा गांव में मझुई नदी पुल के नीचे मिली। चरवाहों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। परिवार लोगों ने शव की शिनाख्त की। भाई ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

युवक हरिराम राजभर (40) पुत्र रामअचल पवई थाना क्षेत्र के अड़िचा गांव का निवासी था। दो भाइयों में बड़ा हरिराम पांच बेटियों और एक बेटे का पिता था। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था। हरिराम के घर वालों ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर से बाइक लेकर निकला। देर रात तक घर नहीं लौटा। हरिराम के न आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह हरिराम की लाश गांव में स्थित मझुई नदी पुल के नीचे फेंकी मिली। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवीयर था। शेष कपड़े नदी के दूसरे छोर पर अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के सेहरी गांव में फेंके मिले। हरिराम के सिर पर पत्थर या ईंट से प्रहार कर हत्या की गई है। सिर और पैर में चोट लगने से रक्तस्राव हो रहा था। हरिराम की बाइक नदारद है। घटना की सूचना मिलने पर एसओ पवई मनोज सिंह पहुंचे। पुलिस मौका मुआयनाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें