फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर की कुंडी तोड़कर सवा पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव बाजार के दक्षिणी छोर पर स्थित सहिमल कुटी के पास एक सर्राफ की दुकान में लगे शटर की कुंडी तोड़कर गुरुवार की रात चोर भीतर घुसे और सवा पांच लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

पीड़ित विवेक वर्मा पुत्र स्व. अशोक देवगांव बाजार में कोतवाली मोड़ का निवासी है। वह देवगांव बाजार स्थित सहिमल कुटी के पास सर्राफ की दुकान किया है। गुरुवार की रात को चोर विवेक के दुकान में लगे शटर की कुंडी ही तोड़ दिए और शटर उठाकर भीतर घुस गए। चोर विवेक की दुकान से करीब चार लाख रुपये मूल्य का डेढ़ सौ ग्राम सोना और सवा एक लाख रुपये मूल्य की सवा तीन किलो चांदी चुरा लिया। विवेक शुक्रवार की सुबह जगने के बाद दुकान पर साफ-सफाई करने पहुंचे। इस दौरान दुकान का टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गए। चोरी की घटना होने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना की। घटना के संबंध में विवेक ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें