फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दी जा रही दबिश,

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी बीएसी के छात्र ऋषिकांत यादव की शनिवार की रात उसके प्रेमिका के घर वालों ने बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी लाश पेड़ से बांधकर लटका दी गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। सोमवार को भी ऐहतियात के तौर पर भेडिय़ा बाजार में फोर्स तैनात रही। गलत सूचना के कारण पुलिस पूरे दिन इधर-उधर भागती रही।
विज्ञापन

बता दें कि ऋषिकांत का अपने बगल वाले गांव जो दीदारगंज थाना क्षेत्र में पड़ता है। वहां की रहने वाली एक बीए भाग दो में पढ़ने वाली युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। शनिवार की रात ऋषिकांत प्रेमिका के गांव में चल रही दुर्गा पूजा की तैयारी में भाग लेने चला गया। रात करीब दस बजे सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। जबकि ऋषिकांत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया और रंगेहाथ पकड़ लिया गया। युवती के परिवार के लोग ऋषिकांत को पकड़कर नीम के पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध मेें ऋषिकांत के दादा रामअवध ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें ग्राम प्रधान विजय यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार दबिशें दे रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें