अहरौला। थाना क्षेत्र के सजनी गांव के पास शनिवार की भोर में पिकअप सवार चार बदमाशों ने बारात से घर लौट रहे एक बाइक पर सवार दो भाइयों रोककर पीटा तथा बाइक, मोबाइल और पांच सौ रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित हरिकुंवर यादव अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव का निवासी है। वह शुक्रवार को चचेरे भाई नागेंद्र के साथ अहरौला थाना क्षेत्र के दुबे का पूरा गांव में गई बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। शनिवार की भोर में सजनी गांव के पास एक पिकअप में सवार चार बदमाश बाइक रोकवाकर उसे और नागेंद्र को मारा पीटा और कनपटी पर तमंचा सटाकर दो मोबाइल, पांच सौ रुपये और बाइक लेकर भाग निकले। घटना से भयभीत दोनों भाई किसी तरह से घर पहुंचे। बाद में अहरौला थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।