फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने दर्ज कराया चौथा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार में सोमवार की शाम सुप्रिम कोर्ट का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी करने के मामले में विशेष श्रेणी के दरोगा शकील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के टारी गांव निवासी विजय सरोज पुत्र रामकिशुन सहित 17 लोगों को नामजद और 90 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। दरोगा का आरोप है कि आरोपीगण मालटारी बाजार में विरोध प्रदर्शन के दौरान सडक़ जाम कर कोर्ट का पुतला फूंके। साथ ही ईंट पत्थर और लोहे की राड से बाजारवासियों को दिखाकर भय और दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील, जीयनपुर बाजार आदि में सोमवार को हुई हिंसक घटना के संबंध में इससे पूर्व तीन और मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसमें एक रिपोर्ट नायब तहसीलदार सगड़ी ज्ञानेंद्र यादव, दूसरी रिपोर्ट रोडवेज बस डिपो के चालक और तीसरा मुकदमा जीयनपुर कोतवाली के एसएसआई सियाराम यादव ने दर्ज कराई है। सभी मुकदमों में करीब 40 लोगों को नामजद और सौ से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। नामजद लोगों में नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन पारस सोनकर के अलावा पूर्व प्रत्याशी कुमार गौरव, धर्मेंद्र कुमार, संजय यादव, अर्जुन कुमार, डॉक्टर रामबली संतोष कुमार, 3शेख अब्दुल्ला, महेश कुमार, कुलदीप, जोखन प्रसाद, अजय, मुन्नीलाल, संजय यादव, शैलेन्द्र, बलवंत, विजय शेखर, सुग्रीव, उमेश सोनकर, नौशाद, हरेंद्र, धर्मेंद्र, बच्चा सोनकर, बहादुर, रामशरीफ , फैजुल्ला, चंद्रभान, कन्हैया, दुष्यंत, आदि का नाम शामिल है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ज्यादातर आरोपी यही लोग हैं। इनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य और सबूत मिलने पर केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें