आजमगढ़ । मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामदास कुटी के पास बीते तीन अगस्त को हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश जयहिंद यादव के मजिस्ट्रीय जांच शुरू हो गई है। इस मामले से जुड़े कोई भी साक्ष्य सबूत जांच अधिकारी एसडीएम मेंहनगर को दिया जा सकता है।
एसडीएम मेंहनगर एके सिंह ने लोगों को सूचित किया है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी के पास कोई जानकारी है अथवा साक्ष्य है तो उनके न्यायालय में 6 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। उन्होने बताया है कि इस सम्बन्ध में 28 अगस्त को साक्ष्य प्रस्तुत करने की तिथि निर्धारित की गयी थी। किन्तु कोई साक्ष्य प्रस्तुत न होने के कारण पुन: 6 अक्टूबर की तिथि साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित की गयी है।