पवई। थाना पुलिस ने शनिवार तड़के माहुल की ओर जा रही स्कार्पियो का पीछा कर पकड़ा। वाहन से 40 लीटर अवैध शराब मिली। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सूचना के आधार पर पवई पुलिस ने सुबह चार बजे माहुल की ओर जा रही स्कार्पियो का पीछा किया। पुलिस को देख ड्राइवर गाड़ी भगाने लगा। अनियंत्रित होकर वाहन रामापुर बाजार के पास सड़क के किनारे गड्ढे में फंस गया। तलाशी लेने पर वाहन से 40 लीटर जहरीली (अपमिश्रित) शराब बरामद हुई। पुलिस एक आरोपी मोतिन (25) पुत्र विंदेसरी निवासी मेहियापार थाना अहरौला को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जबकि तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। भागे आरोपियों की पहचान करिया उर्फ कोट्टा पुत्र मोहम्मद निवासी मेहियापार, रोमान पुत्र शाह आलम निवासी नंदाव, आदिल पुत्र फ़तेह मोहम्मद निवासी असाड़ा बताया गया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।