फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो बदमाशों ने लूटे 19 हजार

Tue, 27 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
शहर सिविल लाइन मुहल्ले में सोमवार की दोपहर बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति को तमंचे से भयभीत कर एक बाइक पर सवार दो बदमाश 19 हजार रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश शहर की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ला निवासी विजय पांडेय सोमवार की दोपहर शहर में स्थित एचडीएफसी बैंक से 19 हजार रुपये निकाला। रुपये अपनी जेब में रखकर विजय बाइक से चल दिया। इस दौरान वह जैसे ही सपा कार्यालय के समीप पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और विजय की बाइक रोककर उसे तमंचा सटा दिया और जेब में रखा 19 हजार रुपये लूट ले गए। शहर के वीआईपी मुहल्ले में दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया।

कुछ ही देर में शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। कोतवाल ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि लूट की घटना झूठी है क्योंकि विजय पांडेय जिस व्यक्ति को आरोपित कर रहा है, उससे पूछताछ करने पर पता चला कि विजय उससे एक लाख रुपये का उधार लिया है। बदले में वह चेक दिया था लेकिन चेक बाउंस हो गया। ऐसे में विजय अपने बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रच फंसाना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें