फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से 20 लाख का आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 35 हजार रुपये नगदी सहित करीब 20 लाख का आभूषण चुरा ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया।
विज्ञापन

पीड़ित रमेश चंद्र पांडेय सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ गांव के निवासी हैं। इनका मकान आबादी के बीच है। रमेश के मुताबिक शुक्रवार रात करीब एक बजे के बाद चोर छत के रास्ते मकान के भीतर घुस गए। उनके कमरे में रखी आलमारी के बगल में पड़ी चाबी से आलमारी खोली और उसमें रखे 35 हजार नकद सहित करीब 20 लाख के आभूषण चुरा ले गए। चोरी गए आभूषणों में दो सोने के हार, चार मंगलसूत्र, 10 अंगूठी, तीन सिकड़, चांदी की थाली व लोटा, चांदी और सोने का सिक्का आदि शामिल है। शनिवार सुबह जगने पर रमेश जब अपने कमरे में गए तो उन्हें खुली आलमारी देखकर गहनों और नकदी की चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। इतनी बड़ी चोरी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक रमायन सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में घटना संदिग्ध लगी। किसी अपने ही व्यक्ति की कोई साजिश है। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन








मकान से 20 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें