फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपी हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 12 अक्तूबर की रात मां काली मंदिर पर आयोजित भंडारे में गोली मारकर सुनील सिंह गुड्डूू की हत्या में शामिल दो आरोपियों को अहरौला थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह फुलवरिया तिराहे से गिरफ्तार किया। दोनों कहीं भागने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद सिंह और अवनीश सिंह का नाम शामिल है। यह दोनों अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव के निवासी हैं। रंजिश के चलते 12 अक्तूबर की रात गांव के काली मंदिर पर आयोजित भंडारे में भोजन करने गए सुनील सिंह गुड्डूू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में कुल चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें शंभूपुर गांव निवासी मनीष सिंह और विनोद सिंह 18 अक्तूबर को न्यायालय में हाजिर हो गए थे। जबकि प्रमोद और अवनीश फरार चल रहे थे। सोमवार को एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने इन्हें फुलवरिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इनकी न्यायालय से रिमांड लेकर हत्या में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सोमवार की सुबह मुड़हर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरुण उर्फ कल्लू पुत्र लालचंद्र अपने ही गांव की एक लड़की को घर से भगा ले गया और उससे बलात्कार किया। पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अरुण की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें