फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के पास बुधवार की रात साढ़े दस बजे अनियंत्रित कार की टक्कर से बुलेट सवार सिपाही की मौत हो गई। वह दोस्त की तिलक के लिए छुट्टी लेकर आया हुआ था। ड्यूटी पर लौटते समय यह घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत लालबहादुर सरोज (32) पुत्र सीतई बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव का निवासी था। वह इलाहाबाद जिले में सिपाही के पद पर तैनात था। वर्ष 2011 में भर्ती हुआ था। लालबहादुर के एक मित्र की शादी तय होने पर बुधवार को तिलक चढ़नी थी। दोस्त की तिलक के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। तिलक में शामिल होने के बाद रात को ही इलाहाबाद लौट रहा था। जैसे ही वह भीरा बाजार के पास पहुंचा कि अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल हो गया। घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जब तक लोग लालबहादुर को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। सिपाही की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस घर वालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। लालबहादुर एक बेटा और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें