फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 12 परिवारों का आशियाना हुआ खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज क्षेत्र के देवारा हरखपुरा गांव के हरिजन बस्ती में शुक्रवार को एलटी लाइन के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें 12 परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। 50 से अधिक रिहायशी मड़ई और कच्चे मकान नष्ट हो गए।
विज्ञापन

हरिजन बस्ती के बीच से गुजरे एलटी लाइन तार में शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी एक मड़ई पर गिरी और आग लग गई। ग्रामीण बाबूराम, नंदलाल पुत्रगण मूलचंद, पलटू, जयकरन पुत्रगण सोनइ, हरिश्चंद्र, बालचंद, जयप्रकाश पुत्रगण रामसमुझ, दलसिंगार, इंदारे पुत्रगण जोड़ई, जोगी पुत्र रामकिशुन, राजेंद्र पुत्र बासदेव और कुमार पुत्र पलटू के पचास से अधिक रिहायशी मड़ई और कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। देर शाम तक कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की मदद को नहीं पहुंचा।
इनसेट
आग की चपेट में युवक की मौत
बलरामपुर। मुबारकपुर क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव निवासी (23) रोहित पुत्र सुबेदार यादव गुरुवार को संदिग्ध हाल में आग की चपेट में आने से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वही एक अन्य घटना में रौनापार कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक गुमटी में संचालित सैलून में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पूरी गुमटी ही जल कर खाक हो गई। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने जब गुमटी को जलता देखा तो सूचना दुकानदार अदालती शर्मा पुत्र लालसा निवासी रौनापार को दी। जब तक अदालती मौके पर पहुंचता तब तक सबकुछ जल कर खाक हो चुका था। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लगभग तीस हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें